फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Talent shown in poster, sketch, painting, rangoli, collage competition

Kaithal News: पोस्टर, स्केच, पेंटिंग, रंगोली, कोलाज प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Sat, 12 Oct 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Oct 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Talent shown in poster, sketch, painting, rangoli, collage competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल की महिला प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को नवरात्र उत्सव मनाया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां करवाई। इसमें पोस्टर, स्केच, पेंटिंग, रंगोली, कोलाज प्रतियोगिताएं करवाई। इस मौके पर महिला संघर्ष और प्रगति एक परिप्रेक्ष्य विषय पर डॉ. गीता गोयल ने विस्तार व्याख्यान दिया।

महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. प्रीति बंसल ने प्राचार्य डॉ. संजय गोयल और डॉ. गीता गोयल का स्वागत किया। उत्सव की थीम पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. गीता ने समाज में लड़कियों की वर्तमान स्थिति, महिलाओं के अवसरों तथा कानूनी अधिकारों के बारे में बात की।
विज्ञापन


छात्राओं ने बेटी बचाओ, लिंग असमानता, लड़कियों की शिक्षा आदि थीम पर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। लगभग 50 छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रो. भावना ने मंच संचालन किया। डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. गीता गोयल तथा डॉ. विनय सिंघल ने कोलॉज, पेंटिंग तथा स्केचिंग प्रतियोगिताओं के निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अलीशा गोयल, डॉ. रितु वालिया, डॉ. रितु मुटरेजा ने पोस्टर मेकिंग व रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका निभाई। डॉ. संजय गोयल ने विजेताओं को बधाई दी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ. विनय सिंघल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस मौके पर प्रो. सत्यबीर मेहला, डाॅ. संजय गर्ग, डाॅ. रचना सरदाना, डॉ. पूजा गुप्ता सुरुचि शर्मा, डॉ. राजेश देसवाल, डॉ. अंजलि कुर्रा, प्रोफेसर मनोज और प्रोफेसर मंजू गर्ग आदि भी इस कार्यक्रम में

शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed