फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Talent shown in poetry, essay and quiz

Kaithal News: कविता, निबंध और प्रश्नोत्तरी में दिखाई प्रतिभा

Thu, 04 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Talent shown in poetry, essay and quiz
08 कैथल। सीवन के राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल में विजेता बच्चों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में बुधवार को हिंदी पखवाड़ा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खंड के प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कविता पाठ, निबंध लेखन, कहानी लेखन, व्याकरण प्रश्नोत्तरी और दृश्य वर्णन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रतिभा दिखाई।

निर्णायक मंडल में रविंद्र कुमार, बहादुर सिंह, नरेश कुमार, अमित मौर्य, कविता रानी, चीनू देवी, एबीआरसी शशि भूषण, पवन, नीरू, संजना, बिमल और शालिनी बीआरपी शामिल रहे। निर्णायकों ने निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए प्रथम विजेताओं की घोषणा की। सभी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय प्राचार्य सुदर्शन शर्मा (स्टेट अवार्डी) ने निर्णायकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों को जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में और जोश के साथ हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्रों को जीवन में धैर्य, अनुशासन और मनोबल बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और भाषाई दक्षता विकसित करती हैं।


कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली के प्राचार्य हरपाल सिंह ने विजेता बच्चों का मनोबल बढ़ाया और सभी प्रतिभागियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा ने की। मौके पर विद्यालय परिवार, निर्णायक मंडल, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed