फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Take inspiration from great men and adopt virtues in life

महापुरुषों से प्रेरणा ले सद्गुणों को जीवन में अपनाएं : सुरभि

Thu, 13 Apr 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 13 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Take inspiration from great men and adopt virtues in life

विज्ञापन

कैथल। हरियाणा रोडवेज की ओर से कैथल डिपो में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अांबेडकर जी की जयंती मनाई गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पार्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर सद्गुणों को जीवन में अपनाना चाहिए।

सुरभि गर्ग ने कहा कि बाबा साहेब एक भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, अर्थशास्त्री के साथ-साथ इतिहासकार भी थे। डॉ. अंबेडकर ने अनेक समुदायों को ऊपर उठाने के लिए कई सुधार लाने का काम किया। उन्होंने दलितों के लिए राजनीतिक और सामाजिक आजादी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अपने जीवन की बाधाएं पार करने के कारण बड़े महामानव बने।
विज्ञापन


सुरभि गर्ग ने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार प्रत्येक महापुरुषों की जयंती समारोहों को एक बड़े उत्सव राज्य स्तर पर और सरकारी स्तर पर मनाने का कार्य कर रही है जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति या समुदाय के न होकर सबके सांझे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौक़े पर रोडवेज जीएम अजय गर्ग, शिव कुमार गर्ग, चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप गर्ग, कार्य निरीक्षक निरंजन तंवर, पूर्व प्रधान रामफल सिंह, यूनियन प्रधान प्रवीण, अमित शर्मा, दिलबाग, सुशील, बलराम, महावीर, कृष्ण, धर्मेंद्र सहित काफ़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed