फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Take 130 sample in rattakhera

त्ताखेड़ा घड़ाम गांव के 130 लोगों के लिए सेंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Take 130 sample in rattakhera
गुहला-चीका। गुहला हलके में गांव रत्ताखेड़ा में कारोना पॉजिटिव व्यक्ति पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार रात को ही संबंधित कर्मचारी के वाटर वर्क्स स्थित आवास सहित गांव के तकरीबन डेढ़ दर्जन घरों व कई करियाना दुकानों के बाहर कोविड-19 के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार की सुबह फिर मेन वाटर वर्क्स कार्यालय के पीछे की आवासीय कालोनी में पहुंची और बीती 11 मई को छुट्टी की अर्जी देने आए उक्त कर्मचारी के संपर्क में आने वाले पांच परिवारों को घरों में आइसोलेट किया। घरों के बाहर होम क्वारंटाइन के बोर्ड चस्पाए गए। दिल्ली जाने से पहले उक्त कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ दफ्तर आया था व उक्त पांचों परिवारों के साथ उसका उठना बैठना हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित कर्मचारी के तीनों बच्चों के साथ साथ गांव रत्ता खेड़ा घड़ाम के 130 महिला, पुरुषों व बच्चों को पीएचसी भागल लेकर आई और यहां पर इन सबके सैंपल लिए गए। इन ग्रामीणों के यहां उक्त कर्मचारी के पारिवारिक सदस्यों का आना जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गुहला के गांव रत्ताखेड़ा घड़ाम में जनस्वास्थ्य विभाग के वाटर सप्लाई केंद्र में तैनात उक्त कर्मचारी का एक साल पहले दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में रीढ़ की हड्डी का ऑप्रेशन हुआ था। वह 11 मई को पेट में दर्द की शिकायत होने पर अपनी पत्नी के साथ चेकअप करवाने के लिए दिल्ली गया था।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने बताया कि रत्ताखेड़ा घड़ाम में वाटर वर्क्स में कार्यारत सरकारी कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में पोर्टल से जानकारी मिली थी। कर्मचारी के संपर्क में आने वाले लोगों को ऐहतियातन होम क्वारंटाइन किया गया है। एसएमओ गुहला संजीव गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चीका और रत्ता खेड़ा घड़ाम गांव में ग्रामीणों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed