{"_id":"5d5050af8ebc3e6cb713d63b","slug":"swipe-machine-was-taken-for-atm-card-cloning-kaithal-news-rtk511271535","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगीः एटीएम कार्ड क्लोनिंग के लिए ले रखी थी स्वाइप मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगीः एटीएम कार्ड क्लोनिंग के लिए ले रखी थी स्वाइप मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हर रोज बढ़ती जा रही एटीएम के माध्यम से ठगी की वारदातों के बीच सीआईए-2 पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक युवक को काबू किया है। जिसके पास से लोगों के 25 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। जो उसने मदद करने के बहाने लिए गए लोगों के एटीएम कार्ड के क्लोनिंग से तैयार किए थे। पूछताछ में लाखों रुपये की ठगी का खुलासा हो सकता है।
सीआईए-टू परिसर में रविवार की सुबह मीडिया से बातचीत में डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह ने कहा कि गांव हरसौला निवासी जसविंद्र सिंह 6 अगस्त को नकदी निकाल रहा था। इसी बीच दो युवकों ने उसकी मदद के बहाने अपने हाथ में ली मशीन में स्वाईप कर लिया। जब जसविंद्र ने उनसे इस बारे में पूछा तो वे उसकी दस हजार नकदी व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। एसपी ने मामले की जांच सीआईए-टू को सौंपी। जिस पर सीआईए-टू प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार द्वारा जांच के दौरान दिनांक 8 अगस्त की शाम हांसी बस स्टैंड के नजदीक से उपरोक्त मामले में आरोपी प्रदीप उर्फ प्रवीन निवासी मसुदपुर थाना सदर हांसी हाल निवासी हांसी को गिरफ्तार कर लिया गया। 9 अगस्त को आरोपी का न्यायालय से 11 अगस्त तक 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मकान से जसविंद्र से झपटी गई 15 सौ रुपये नकदी व एटीएम सहित 25 एटीएम कार्ड, दो स्कैमर मशीन तथा वारदातों में प्रयुक्त की जा रही मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पूछताछ में उसने कुबूला कि अपने साथी विजय निवासी लोहचब जिला जींद के साथ मिलकर पातड़ा पजांब के एटीएम से, करीब 3 माह पूर्व टोहाना जिला फतेहाबाद, करीब 4/5 माह पूर्व धुरी पंजाब के एटीएम से, लगगभ 4 माह पूर्व नरवाना, 8/9 माह पुर्व जीरकपुर पंजाब, जींद हरियाणा, करीब 10 माह पूर्व पंचकुला सेक्टर 26 व कालका पंचकूला एटीएम से, 8 माह पूर्व दिल्ली से, 10/11 माह पूर्व पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र व करनाल से तथा 4 माह पूर्व गांव खेदड़ जिला हिसार के एटीएम से इसी प्रकार धोखाधड़ी करते हुए नकदी निकाल कर हड़पी थी। इस बारे में कैथल पुलिस द्वारा संबधित थाना की पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी बारे सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी प्रदीप व विजय वारदात के समय अपने साथ छोटी स्कैमर मशीन लेकर एटीएम कक्ष में आमजन से मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड लेकर उपभोक्ता से नजर बचाते हुए स्कैमर की मार्फत स्वैप करके क्लानिंग करते थे। इसके बाद आरोपी विजय व उसका भाई पुजी स्कैमर को लैपटॉप से कनेक्ट करके नया बोगस एटीएम कार्ड तैयार करके जनता की कमाई हड़प कर रहे थे। वारदात में लिप्त शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिनकी गिरफ्तारी उपरांत स्कैमर मशीन उपलब्ध करवाने वाले आरोपी सहित अन्य जानकारी प्राप्त होने की उम्मीद है। जबकि आरोपी प्रदीप रविवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।