{"_id":"6887cddf8e6f4b1897079e4d","slug":"sweating-is-taking-place-to-get-aadhaar-card-amended-kaithal-news-c-18-1-knl1004-703173-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आधार कार्ड संशोधन करवाने में छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आधार कार्ड संशोधन करवाने में छूट रहे पसीने
Tue, 29 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को आधार कार्ड अपडेट व संशोधन के लिए पहुंचे कई गांवों के सैंकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, एक कर्मी काम करने वाला था और काम करवाने पहुंचे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा।
बालू, मटौर, ढूंढवा, रामगढ़, शिमला, खरक, पांडवा सहित कई गांवों से आए ग्रामीणों में महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे भी शामिल थे। केंद्र में भीड़ इतनी अधिक थी कि घंटों इंतजार के बावजूद अधिकांश को खाली हाथ लौटना पड़ा।
राशन रुका, जीवन प्रभावित : ग्रामीणों ने बताया कि आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण उनका राशन रुक गया है। संतोष, बिमला, मूर्ति, कमलेश, बीरभान, मनोज समेत कई लोगों ने कहा कि वे सुबह 9 बजे से ही परिवार के साथ लाइन में लगे थे, लेकिन सिस्टम की धीमी गति और भीड़ के चलते उनका नंबर ही नहीं आया। काम कराने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
सिर्फ एक कर्मचारी, काम की रफ्तार बेहद धीमी : सबसे बड़ी परेशानी यह रही कि आधार अपडेट कार्य के लिए कार्यालय में केवल एक कर्मचारी ही तैनात था। एक व्यक्ति का आधार सुधारने में 5 से 7 मिनट लग रहे थे, जिससे लाइन लंबी होती गई। अंत में कर्मचारियों ने लोगों से कहा कि वे अगली सुबह दोबारा आएं।
गांवों में सुविधा देने की मांग : ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दूर से आओ और इंतजार के बाद भी काम नहीं हो पा रहा है। मांग की कि गांव स्तर पर आधार अपडेट की सुविधा दी जाए, ताकि परेशानी से बचा जा सके।