{"_id":"67b4eecc0a6236cc2303d550","slug":"sweating-from-the-afternoon-sun-kaithal-news-c-18-1-knl1004-584761-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दोपहर में धूप से छूट रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दोपहर में धूप से छूट रहा पसीना
Wed, 19 Feb 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में कई दिन पहले सर्द हवाएं चलने से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अब पिछले दो दिनों से फरवरी में ही मार्च जैसी धूप निकलने शुरू हो चुकी है। दोपहर के समय धूप में बैठना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना
है कि बाहर निकले तो पसीना तक आने लगता है।
कई दिनों पहले ही मौसम में अचानक बदलाव हो चुका था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। पिछले दिनों पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से वातावरण में ठंड बढ़ी थी। जिले में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा। कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों मौसम में और बदलाव होने की संभावना है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुसार तेज हवाएं व बारिश होने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि इस समय तेज धूप और बढ़ रहे अधिकतम तापमान से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसानों को सलाह है कि वे विज्ञानियों से सलाह के बाद ही सिंचाई करें।