फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Swearing-in of Kaithal NP President on July 11

कैथल नप अध्यक्ष का शपथग्रहण 11 जुलाई को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Swearing-in of Kaithal NP President on July 11
कैथल। 22 जून को हुए निकाय चुनाव में विजयी हुईं कैथल नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग 11 जुलाई को शपथ लेकर पदभार ग्रहण करेंगी। इस मौके पर पार्षदों को भी शपथ दिलवाई जाएगी। इस संबंध में उन्होंने डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल को सूचित कर अनुरोध किया है। दूसरी ओर राजौंद और गुहला-चीका नगर पालिका के शपथग्रहण के लिए तिथि अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जून माह में हुए नगर निकाय चुनाव में कैथल नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग विजयी हुई थीं। साथ ही 31 वार्डाें में पार्षद चुने गए हैं। चुनाव के बाद जिला प्रशासन ने सरकार को चुने हुए प्रतिनिधियों की रिपोर्ट भेज दी थी। इस पर सोमवार सायं सरकार ने चुने हुए प्रतिनिधियों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद अब प्रशासन उम्मीदवारों को 48 घंटे पहले का नोटिस देकर पदभार ग्रहण करवाएगा।
विज्ञापन

कैथल नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने का आग्रह किया है। इसी दिन पार्षदों को भी शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, दूसरी ओर नगर पालिका चीका और नगर पालिका राजौंद की अध्यक्ष व पार्षदों के पदभार ग्रहण के संबंध में अभी तिथि का निर्धारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री व शिक्षा मंत्री का आशीर्वाद लिया
मंगलवार को कैथल नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने मंगलवार को गृहमंत्री अनिल विज व शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, भाजपा नेता एवं उनके ससुर सुरेश गर्ग व संदीप गर्ग सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed