फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Survey team found mosquito larvae at 14 places

Kaithal News: सर्वे टीम को 14 जगहों पर मिले मच्छरों के लार्वा

Sun, 01 Sep 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 01 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Survey team found mosquito larvae at 14 places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिलेभर के नौ हजार 522 घरों व दुकानों में मच्छर के लार्वा की जांच की। टीमों को 14 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व सफाई को लेकर जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल जिलेभर विभाग की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही हंै। अब तक जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला, जिनके रक्त के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं।
विज्ञापन


उधर, 12 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। अब तक 1779 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1707 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। बता दे कि पिछले साल 118 डेंगू के केस जिले में मिले थे। उधर, अब तक तीन डेंगू के केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed