फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Surveillance increased in areas adjoining Punjab

Kaithal News: पंजाब से सटे इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

Sun, 11 May 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Surveillance increased in areas adjoining Punjab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए कैथल जिला प्रशासन ने पंजाब से सटे इलाकों में निगरानी तेज कर दी है। पंजाब के कई एयरबेस पर पाकिस्तान हमला कर चुका है, जिसे हमारी सेना ने नाकाम किया। इसे देखते हुए पंजाब से सटे जिले के इलाकों में रात की गश्त बढ़ा दी गई है। 12 नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।

लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है। एडवाइजरी पहले ही जारी की जा चुकी है। लोगों को किसी भी खतरे से आगाह करने के लिए सायरन लगाए जा रहे हैं।

पंजाब के संगरूर व पटियाला जिले की सीमा कैथल से लगती है। इस इलाके में 12 नाके हैं। सभी पर पुलिस पहले से तैनात है। शुक्रवार की रात पाकिस्तान की ओर जिस तरह पंजाब और हरियाणा में हमले की कोशिश की गई, उसे देखते हुए सभी नाकों पर एक-एक पुलिसकर्मी और बढ़ा दिया गया है। ये सभी नाके किसान आंदोलन के समय बनाए गए थे। इन पर सीसीटीवी लगाए गए थे। सभी की चेक कराया गया है। सभी काम कर रहे हैं। इनकी मदद से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


एसपी आस्था मोदी ने कहा कि सरकार के आदेशों पर पुलिस भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। इसको लेकर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों को रात के समय गश्त बढ़ाने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी की अपील- फर्जी खबरों से रहें सतर्क

कैथल। डीसी प्रीति ने आमजन को फर्जी खबरों पर सतर्क रहने के लिए कहा है।

से पुख्ता सूचनाओं पर विश्वास करते हुए रिस्पॉन्स करे और अफवाहों या फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करने की अपील की है। यह जानकारी डीसी प्रीति ने शनिवार सुबह सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा ली गई प्रदेशस्तरीय वीसी के बाद लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश में दी। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी उच्चाधिकारियों की बैठक ली थी।


इस मौके पर एसपी आस्था मोदी, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, जिला परिषद सीईओ सुशील कुमार, कलायत एसडीएम कृष्ण कुमार, कैथल एसडीएम अजय सिंह, सीटीएम गुरविंद्र, बिजली विभाग के एसई सोमबीर, सीएमओ रेणु चावला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed