{"_id":"65bffa97ad01fcf77a044675","slug":"surjewala-calls-bjp-government-an-army-of-kauravas-and-declares-justice-war-kaithal-news-c-245-1-kht1001-110899-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाजपा सरकार को कौरवों की सेना बता सुरजेवाला ने किया न्याय युद्ध का उद्घोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाजपा सरकार को कौरवों की सेना बता सुरजेवाला ने किया न्याय युद्ध का उद्घोष
Mon, 05 Feb 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार को कौरवों की सेना करार दिया। साथ ही स्वयं को पांडव बताते हुए धर्मनगरी से न्याय के लिए युद्ध के उद्घोष की बात कही। सुरजेवाला भाई उदय सिंह किला पर आयोजित जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष पहले धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धरती पर ही महाभारत का युद्ध हुआ था। यह धर्म और न्याय का युद्ध था। इसमें नीति, धर्म और न्याय की जीत हुई थी। जो लोग गलत रास्ते पर थे, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। क्योंकि एक तरफ सैकड़ों कौरव थे और दूसरी तरफ महज पांच पांडव थे। तब भी धर्म की जीत हुई। उन्होंने कहा कि कौरवों की सेना भले ही बड़ी और मजबूत दिख रही थी पर जीत पांडव की ही हुई। अब एक बार फिर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संदेश न्याय यात्रा लेकर आई है। हमारे नेता राहुल गांधी ने पहले भी मौसम की परवाह किए बगैर 3500 किलोमीटर की यात्रा निकाली थी। अब एकबार फिर राहुल गांधी साढ़े छह हजार किलोमीटर की यात्रा निकाल रहे हैं। यह न्याय यात्रा है, जिसका संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इससे दलित, पिछड़े, गरीब छोटे किसान व छोटे दुकानदारों पर तानाशाही का शासन खत्म होगा।
एससी और बीसी के आरक्षण को समाप्त करना चाहती है सरकार : सुरजेवाला
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा रविवार को कैथल जिले में पहुंची। यह यात्रा रविवार की सुबह कलायत पहुंची। इसके बाद दोपहर के समय कैथल में प्रवेश हुई। यात्रा पहुंचने पर सबसे पहले कलायत की अनाज मंडी, जाखौली अड्डा, बस स्टैंड, पिहोवा चौक, पार्क रोड पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद यह यात्रा पार्क रोड स्थित भाई उदय सिंह किला परिसर में पहुंची। इस किला परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद सुरजेवाला और कुमारी सैलजा ने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार एससी और बीसी वर्ग के आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर की नौकरियों में आरक्षण समाप्त करने से इसकी शुरुआत की गई है। कहा कि गठबंधन सरकार लगातार दलितों, पिछड़ा वर्ग और गरीबों पर हमला बोल रही है। यूजीसी ने एससी, बीसी, एसटी के आरक्षण को ख़त्म करने से लेकर अब इन वर्गाें के तीन लाख स्कूली बच्चों का वजीफा लटका गरीबों के साथ मजाक किया है। केंद्र की मोदी और राज्य की मनोहर सरकार ने रसोई गैस सिलिंडर, चाय पत्ती और खाद्य तेलों की कीमतें बढ़ाकर गृहणियों के बजट पर डाका डाला है। प्रदेश में हर वर्ग रिकार्ड तोड़ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सत्ता परिवर्तन की नहीं, बल्कि देश में व्यवस्था परिवर्तन लाने की है। वर्तमान सरकार के शासन से देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह तंग आ चुकी है। उन्होंने जनसंदेश यात्रा को प्रदेश में बदलाव का वाहक बताया। उन्होंने कहा कि वे कुमारी सैलजा और किरण चौधरी के साथ जनसंदेश यात्रा पर निकले हैं। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, विधायक शमशेर गोगी, विधायक प्रदीप गुर्जर, विधायक शैली, विधायक रेणु बाला, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, पूर्व विधायक बूटा सिंह, सुदीप सुरजेवाला, आदित्य सुरजेवाला, विद्या दनौदा, धर्मवीर कौलेखा आदि मौजूद रहे।
दुष्यंत चौटाला पर साधा निशाना
चुनाव के समय दुष्यंत चौटाला कहते थे कि भाजपा को यमुना पार करवा देंगे, लेकिन 10 विधायक बनाकर जनता ने दिए तो भाजपा के पास ही चले गए। हजारों किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते रहे। 700 किसानों की जान चली गई। गठबंधन सरकार ने आंदोलन के लिए जा रहे किसानों के आगे बड़े-बड़े पत्थर रखवा दिए। किसान-मजदूर का कर्जा तो माफ नहीं कर रहे, लेकिन चंद उद्योगपतियों का 14 लाख 50 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया गया है।
प्रदेश में पेपर लीक गैंग सक्रिय
कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक गैंग सक्रिय है। पानीपत में सत्ता आसीन नेता के स्कूल से पेपर बनकर हरियाणा सर्विस कमीशन कार्यालय से करोड़ों रुपये की रिश्वत ली गई, लेकिन वर्षों बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।