फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Supervisor suspended, chargesheet to DPO and CDPO

आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब राशन भेजने का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Supervisor suspended, chargesheet to DPO and CDPO
कैथल। पाड़ला सर्किल में आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब राशन की आपूर्ति के मामले में क्षेत्र की सुपरवाइजर कुसुम को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जिला परियोजना अधिकारी एवं ब्लॉक परियोजना अधिकारी को नियम आठ के तहत चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

12 अप्रैल को पाड़ला सर्कल में आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब राशन भेजने की बात सामने आई थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने इस राशन को वापस उठवा लिया था। इसके बाद राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने विभागीय अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विभाग के संयुक्त निदेशक की ओर से जारी पत्र में पाड़ला सर्किल की सुपरवाइजर कुसुम को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी नीतू और महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण को धारा आठ के तहत चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी नीतू ने सुपरवाइजर कुसुम को निलंबित करने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके और सीडीपीओ पर कार्रवाई की उन्हें जानकारी नहीं है। हालांकि डीसी प्रदीप दहिया ने इस कार्रवाई की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed