फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sunshine, enjoyed

Kaithal News: खिली धूप, उठाया लुत्फ

Thu, 09 Jan 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Jan 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Sunshine, enjoyed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले कई दिनों से लगातार जारी कड़ाके की ठंड से बुधवार को राहत मिली। सुबह धूप निकलने के बाद लोगों ने उसका भरपूर लुत्फ उठाया। युवाओं ने मैदानों में चौके-छक्के लगाए तो बुजुर्ग के साथ बच्चे धूप का आनंद लेते दिखे।

सुबह धूप खिली तो ठंड से राहत मिली। इसके बाद लोगों ने पार्क, खेल मैदान आदि में धूप का आनंद लिया। पारा चढ़ा तो अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सूर्योदय से पहले कोहरा रहा था, लेकिन बाद में धूप निकली। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं, यह मौसम फल-सब्जियों के लिए काफी अच्छा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के अनुसार 14 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विज्ञानियों ने आठ जनवरी से बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को राहत अवश्य मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बुधवार को सुबह के समय ठंडी हवाएं भी जारी रही, जिससे ठंड का भी भरपूर एहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री और 9.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

गेहूं की फसल को नहीं है कोई नुकसान ः मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार, धूप खिलने के बाद भी गेहूं की फसल को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान नहीं है, क्योंकि रात के समय कोहरा छाया रहेगा। इससे गेहूं की फसल को खूब फायदा मिलेगा।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि विज्ञान विभाग के अनुसार 14 जनवरी तक मौसम के खुश्क रहने की संभावना है। ऐसे में शीत हवाएं चलने की संभावना है। मौसम साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट और सुबह के समय धुंध भी छा सकती है।


उधर, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 10 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed