फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Suggested methods of crop residue management

Kaithal News: फसल अवशेष प्रबंधन के बताए तरीके

Wed, 18 Sep 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Suggested methods of crop residue management
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। उपमंडल के गांव कैलरम, वजीरनगर, दुब्बल व बड़सीकरी कलां में कृषि विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन पर एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञ जोगिंद्र बिहान ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके बताए।

उन्होंने कहा कि फसल अवशेष को जलाने से किसान को दोहरा नुकसान होता है। किसान फसल अवशेष को खेत में ही जलाकर मित्र कीटों को नष्ट कर देते हैं। फसल अवशेष जो कि कृषि भूमि के लिए खाद का एक अच्छा साधन है उसको भी नष्ट कर देते हैं। जहां किसान एक अच्छी खाद से वंचित रह जाता है वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने वाले अनेकों जीवाणुओं को नष्ट भी कर देता है।
विज्ञापन


रमेश समध्यान ने कहा कि किसान अगर कम खर्च में फसल अवशेषों का प्रबंधन करना चाहते है तो किसान मालचिंग तकनीक का उपयोग करके नामात्र के खर्च से फसल अवशेषों का प्रबंधन कर सकते है। मालचिंग तकनीक में धान की कटाई कंबाइन मशीन से होती है। उसके बाद फसल अवशेषों को अच्छे से खेत में फैला दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब गेहूं की बिजाई का समय आता है तो प्रति एकड़ 45 किलो गेहूं का बीज, एक बैग डीएपी, 20 किलो यूरिया, आधा बैग पोटाश व 10 किलो जिंक का पूरे खेत में छींटा लगाना है। इसके बाद कटर की सहायता से फानों की कटाई करवा सिंचाई करवा दें।


इस विधि से खेत में नमी लंबे समय तक बनी रहेगी साथ में पक्षियों से बीज के दाने चुगने का खतरा नहीं रहता। खेत में नमी बने रहने से बीज का जमाव ज्यादा होता है और मालचिंग से खरपतवार कम मात्रा में उगते हैं। मालचिंग विधि फसल अवशेष प्रबंधन में सबसे कारगर है।

इस अवसर पर किसान फकीर चंद, राजकुमार, हुक्मी सिंह, जगबीर सिंह, राममेहर, जगतार सिंह व जोगिंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed