फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SUCI activists observe day of condemnation against Trump's peace plan

Kaithal News: एसयूसीआई कार्यकर्ताओं ने ट्रंप की शांति योजना के खिलाफ निंदा दिवस मनाया

Wed, 08 Oct 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
SUCI activists observe day of condemnation against Trump's peace plan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी ने सोमवार को ढांड कार्यालय में बैठक कर फिलिस्तीन में डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के विरोध में निंदा दिवस मनाया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंचमुखी चौक पर ट्रंप का पुतला फूंका।

जिला सचिव कामरेड राजकुमार सारसा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित यह शांति योजना केवल औपनिवेशिक ढांचे का समर्थन करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस योजना से फिलिस्तीन के लोग हमेशा अमेरिकी-इजराइली शासकों के अधीन रहेंगे।
विज्ञापन


राज्य कमेटी सदस्य कामरेड बाबू राम ने कहा कि जब विश्व समुदाय फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा देने और युद्धविराम की मांग कर रहा है, ऐसे में ट्रंप की योजना साम्राज्यवाद की मंशा और साजिश को उजागर करती है। उन्होंने भारतवासियों से इस घृणित योजना के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्य कमेटी सदस्य कामरेड बाबू राम, कृष्ण चंद, दर्शन सिंह, संजू, सरेंद्र सिंह, मोहन, सतपाल और मोनू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed