फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Subhash Sharma got first place in folk dance.

Kaithal News: लोक नृत्य में सुभाष शर्मा को प्रथम स्थान

Fri, 22 Nov 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Subhash Sharma got first place in folk dance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंचकूला में आयोजित पांचवें राज्य स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ के नृत्य शिक्षक सुभाष शर्मा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से 20 नवंबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्याअतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या चिक्कारा ने नृत्य शिक्षक सुभाष शर्मा प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रिंसिपल ने जितेंद्र पुरी ने बताया कि सुभाष शर्मा एक प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। वह बच्चों को भी नृत्य की ट्रेनिंग देते हैं। उन्होंने लोक नृत्य में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर शेरगढ़ विद्यालय सहित अपने मातापिता का नाम रोशन किया है। सुभाष शर्मा ने पहले भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों का नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना आसान नहीं था। इसके लिए सुभाष शर्मा ने बहुत मेहनत की है। सुभाष शर्मा ने बताया कि वह जीत से बहुत खुश हैंं। लेकिन यह अकेले की मेरी जीत नहीं है। इसमें उनकी टीम व सभी के सहयोग से यह जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed