{"_id":"66251192d6857d4f47021cc3","slug":"subhash-barala-attacked-jjp-and-congress-in-kaithal-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराला का JJP पर हमला: बोले- जब गठबंधन में सरकार का हिस्सा थे तो किसानों का दर्द नहीं समझा, अब भाजपा को कोस रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराला का JJP पर हमला: बोले- जब गठबंधन में सरकार का हिस्सा थे तो किसानों का दर्द नहीं समझा, अब भाजपा को कोस रहे
Sun, 21 Apr 2024 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 06:46 PM IST
सार
कैथल पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सरकार में रही जजपा पर किसानों के मुद्दे पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस पर भी वह बोले और कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हरियाणा में उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
सुभाष बराला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल में भाजपा की ओर से ढांड रोड पर रविवार को महाराजा पैलेस कैथल विधानसभा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जबकि कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक लीला राम मौजूद रहे और अध्यक्षसता जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की।
विज्ञापन
इस मौके पर सुभाष बराला ने किसानों के मुद्दे पर जजपा पर कटाक्ष किया। इस मौके पर बराला ने कहा कि जजपा वाले जब गठबंधन में सरकार का हिस्सा थे तो उन्होंने किसानों का दर्द नहीं समझा, लेकिन अब वे सत्ता से दूर होते ही भाजपा को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, कुछ दिन पहले कैथल में दुष्यंत चौटाला की ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी पर मंडी में एजेंट बैठाने को लेकर दिए गए बयान पर जवाब देते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला का इन विभागों में बेहतर अनुभव है। इसलिए शायद वह अपना अनुभव साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं भाजपा जजपा की साझा सरकार में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर भाजपा सांसद ने अप्रत्यक्ष तरीके से दुष्यंत को जिम्मेदार बताया है। बराला ने शराब घोटाले को लेकर कहा कि यह विभाग दुष्यंत चौटाला के पास था। कांग्रेस पर भी बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हरियाणा में उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।
बराला ने कहा की जब विपक्ष सोच भी नही सकता था उस वक्त ही भाजपा ने अपने हरियाणा में दस की दस लोकसभा में और 90 की 90 विधानसभाओं में चुनावी कार्यालय खोल दिए थे। कहा कि भारत देश सबसे बड़े लोकतंत्र पर्व को मना रहा है।
सभी नागरिक इस लोकतंत्र के पर्व में बढ़ चढ़कर भाग लें और अपने मत का प्रयोग करें। भाजपा ने जो 400 पार का नारा दिया है उस नारे को कार्यकर्ता अपनी मेहनत से जरूर सफल करेंगे।