फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Study materials distributed to 30 participants undergoing training in elderly care.

Kaithal News: बुजुर्गों की देखभाल का प्रशिक्षण ले रहे 30 प्रतिभागियों को बांटी अध्ययन सामग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Study materials distributed to 30 participants undergoing training in elderly care.
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पुस्तिका व अध्ययन सामग्री किट वितरित करते मुख्य अत
राजौंद। आर्यभट्ट एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट समिति की ओर से संचालित बुजुर्गों की देखभाल करने वालों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत रतन दलाल स्मारक नर्सिंग होम केंद्र में किताब वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रहे 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को बुजुर्गों की देखभाल के पाठ्यक्रम के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के साथ-साथ स्वरोजगार और उद्यमिता की संभावनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने का आह्वान किया। इस दौरान जितेंद्र शर्मा ने सभी 30 प्रतिभागियों को प्रतिभागी पुस्तिका और प्रशिक्षण अध्ययन सामग्री किट वितरित की। प्रशिक्षणार्थियों ने अध्ययन सामग्री मिलने पर खुशी जताई। कार्यक्रम में संतोष कुमार गुप्ता, डॉ. बीरबल दलाल, डॉ. विक्रम दलाल और सुरेश देवी मौजूद रहे। उन्होंने परियोजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने और कौशल विकास व रोजगार सृजन की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रशिक्षण साझेदार की सराहना की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पुस्तिका व अध्ययन सामग्री किट वितरित करते मुख्य अत

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पुस्तिका व अध्ययन सामग्री किट वितरित करते मुख्य अत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed