{"_id":"69b9ae29ae9418b1ac0700bb","slug":"students-witnessed-the-assembly-session-and-understood-the-working-of-democracy-kaithal-news-c-245-1-kht1002-146524-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों ने देखा विधानसभा सत्र, लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों ने देखा विधानसभा सत्र, लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझा
Wed, 18 Mar 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने विधानसभा की कार्यवाही का किया
पूंडरी। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र 2026 के 12वें दिन पुंडरी क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट व बंदराना के विद्यार्थियों और अध्यापकों को विधानसभा की कार्यवाही देखने का अवसर मिला। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए काफी प्रेरणादायक रहा।
उन्होंने सदन की कार्यवाही को करीब से देखा और समझा कि जनप्रतिनिधि किस तरह जनता के मुद्दों को उठाते हैं और उन पर चर्चा कर निर्णय लेते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ी और जिम्मेदारी का भाव मजबूत हुआ। विधायक सतपाल जाम्बा ने कहा कि छात्रों को इस तरह के अवसर मिलना जरूरी है, ताकि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझ सकें और जागरूक नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि युवाओं को नीति-निर्माण और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों की जानकारी होना आवश्यक है। विधायक ने इस अवसर के लिए हरियाणा विधानसभा और अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार जताया। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भी इसे यादगार और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।