फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students will be required to do internship: Dr. Rishi Pal

विद्यार्थियों को आवश्यक होगा इंटर्नशिप करना : डॉ. ऋषिपाल

Thu, 22 May 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Students will be required to do internship: Dr. Rishi Pal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता काॅलेज कौल में इंटर्नशिप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के तौर पर युवा विकास केंद्र चंदलाना के आर्गेनाइजर व मेरा युवा भारत के संचालक राजकुमार गौड़ ने शिरकत की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उच्चतर शिक्षा में इंटर्नशिप को अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।

राजकुमार गौड़ ने कहा कि हमारी संस्था मेरा युवा भारत हर जगह युवाओं को सशक्त करने का कार्य करती है, क्योंकि कुछ युवा पढ़ने के बाद भी बेरोजगार रहते हैं और किसी काम पर अपने आप को केंद्रित नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्रों को प्रोत्साहित करके उन्हें रोजगार के प्रति सचेत करना ही संस्था का उद्देश्य है। उन्होंने इंटर्नशिप प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेज,रिपोर्ट लेखन, मूल्यांकन मानदंड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी और विद्यार्थियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ. कोमल रानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटर्नशिप चार से छह सप्ताह की होगी। इस अवसर पर महाविद्यालय डॉ. कुसुम गोरा, डॉ. ममता रानी, डॉ. राजीव कुमार गाबा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed