{"_id":"68210f3fd5da9f8c0e0cf53f","slug":"students-will-be-made-aware-about-adulteration-kaithal-news-c-245-1-kht1001-131797-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिलावट के प्रति विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिलावट के प्रति विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन
100 कैथल। जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल। स्वयं
कैथल। युवा कार्यक्रम एवं उद्यमिता विभाग युवाओं को खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट के प्रति जागरूक करेगा। इसके लिए सेेमिनारों का सहारा लिया जाएगा। युवा मामलों के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में 12 से 15 मई तक इनका आयोजन होगा। इसी क्रम में ग्रामीण अंचल में सक्रिय युवा क्लबों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
विभाग की ओर से युवा कार्यक्रमों को लेकर वर्ष 2025-26 का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। इसके सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर जिला युवा समन्वयक अधिकारी और ब्लॉक स्तर पर खंड युवा तालमेल अधिकारी व जूनियर खंड तालमेल अधिकारी महिला व पुरुष एक-एक की नियुक्ति की। यह जानकारी जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने दी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में खाद्य पदार्थों में मिलावट एक गंभीर समस्या बन गई है, जो हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इस समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सुरक्षित भोजन विकल्पों के बारे में शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि युवा गतिविधियों को लेकर जारी प्रस्तावित कैलेंडर वर्ष 2025-26 के अनुसार, जिला स्तरीय युवा क्लब सेमिनार 26 से 28 मई, युवा विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम (50 युवा) हैदराबाद में, स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार 18 से 20 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून, विश्व योग दिवस 21 जून को आयोजित किया जाएगा। इंटरस्टेट यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम (तीन से चार हजार युवा) 14 से 20 जुलाई, यूथ स्किल दिवस 15 जुलाई, राज्य स्तरीय युवा क्लब सेमिनार 18 से 19 अगस्त, जिला स्तरीय संगीत कार्यक्रम 23 से 28 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, हिंदी दिवस 14 सितंबर, क्लीन इंडिया कार्यक्रम एक से 30 अगस्त को आयोजन होगा।
विज्ञापन
जिला युवा उत्सव नौ से 14 अक्टूबर, बेस्ट यूथ एवं युवा क्लब अवार्ड जिला स्तरीय अक्टूबर, गांधी-शास्त्री जयंती दो अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस 30 अक्टूबर, राज्य युवा उत्सव (1500 युवा) 13 से 20 नवंबर, संविधान दिवस 26 नवंबर, एड्स जागरूकता दिवस आठ से 12 दिसंबर, युवा दिवस कार्यक्रम 12 से 16 जनवरी, नेताजी सुभाष जयंती 23 जनवरी, रिपब्लिक डे 26 जनवरी, विकसित भारत कार्यक्रम@ 2047, नौ से 13 फरवरी 2026 , राज्य स्तरीय विकसित भारत@ 2047 कार्यक्रम 26 मार्च, महिला दिवस कार्यक्रम 8 मार्च, शहीदी दिवस 23 मार्च 2026 इन सभी कार्यक्रमों के लिए समय-समय पर विभाग की ओर से दिशा निर्देश भी जारी होंगे। वर्ष 2025-26 में प्रत्येक गांव में जहां पर युवा क्लब सक्रिय नहीं हैं। वहां नए युवा क्लबों का गठन किया जाएगा, ताकि प्रदेश के नौजवानों को राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
सरकार की इस पहल के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग की ओर से युवा कार्यक्रमों को लेकर वर्ष 2025-26 का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। इसके सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर जिला युवा समन्वयक अधिकारी और ब्लॉक स्तर पर खंड युवा तालमेल अधिकारी व जूनियर खंड तालमेल अधिकारी महिला व पुरुष एक-एक की नियुक्ति की। यह जानकारी जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने दी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में खाद्य पदार्थों में मिलावट एक गंभीर समस्या बन गई है, जो हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इस समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सुरक्षित भोजन विकल्पों के बारे में शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने बताया कि युवा गतिविधियों को लेकर जारी प्रस्तावित कैलेंडर वर्ष 2025-26 के अनुसार, जिला स्तरीय युवा क्लब सेमिनार 26 से 28 मई, युवा विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम (50 युवा) हैदराबाद में, स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार 18 से 20 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून, विश्व योग दिवस 21 जून को आयोजित किया जाएगा। इंटरस्टेट यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम (तीन से चार हजार युवा) 14 से 20 जुलाई, यूथ स्किल दिवस 15 जुलाई, राज्य स्तरीय युवा क्लब सेमिनार 18 से 19 अगस्त, जिला स्तरीय संगीत कार्यक्रम 23 से 28 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, हिंदी दिवस 14 सितंबर, क्लीन इंडिया कार्यक्रम एक से 30 अगस्त को आयोजन होगा।
विज्ञापन
जिला युवा उत्सव नौ से 14 अक्टूबर, बेस्ट यूथ एवं युवा क्लब अवार्ड जिला स्तरीय अक्टूबर, गांधी-शास्त्री जयंती दो अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस 30 अक्टूबर, राज्य युवा उत्सव (1500 युवा) 13 से 20 नवंबर, संविधान दिवस 26 नवंबर, एड्स जागरूकता दिवस आठ से 12 दिसंबर, युवा दिवस कार्यक्रम 12 से 16 जनवरी, नेताजी सुभाष जयंती 23 जनवरी, रिपब्लिक डे 26 जनवरी, विकसित भारत कार्यक्रम
सरकार की इस पहल के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया जाएगा।