फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students were told traffic rules through a rally

Kaithal News: विद्यार्थियों को रैली से बताए यातायात के नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Students were told traffic rules through a rally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ट्रैफिक पुलिस व विद्यार्थियों ने रैली निकालकर आमजन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में एसएचओ ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश, सब इंस्पेक्टर रघुबीर, हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार व चालक संजय ने लॉयन्स सिटी क्लब कैथल के प्रधान देवेंद्र राणा (एडवोकेट) तथा क्लब के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान छात्रों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य है। तेज रफ्तार में वाहन चलाने से बचें। वाहन चलाते समय स्टंटबाजी ना करें। बुलेट मोटरसाइकिल में पटाखे बजाना कानूनन गलत है।
विज्ञापन

वाहन को ध्वनि व वायु प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए समय-समय पर मेंटेनेंस करें। ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। हमेशा सड़क के बाईं ओर चलें और ट्रैफिक संकेतों व ट्रैफिक लाइट्स का पालन करें। गाड़ी में सीट बेल्ट का प्रयोग आवश्यक है। थकावट या आलस्य की स्थिति में वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के पश्चात छात्रों, स्कूल स्टाफ एवं लॉयन्स क्लब सदस्यों के साथ स्कूल से लेकर पिहोवा चौक तक ट्रैफिक जागरूकता यात्रा निकाली गई, जिसमें आमजन को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed