फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students were the best in learning and teachers in teaching

सीखने में विद्यार्थी और सिखाने में शिक्षक रहे अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Students were the best in learning and teachers in teaching
कैथल। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को शिक्षण से जोड़े रखने के लिए शिक्षा विभाग के शिक्षण अधिगम कार्यक्रम में कैथल पूरे प्रदेश में नंबर वन रहा है। इससे स्पष्ट है जिले के विद्यार्थी सीखने और अध्यापक सिखाने में अव्वल रहे। इस कार्यक्रम में पलवल जिला फिसड्डी रहा वहीं दूसरे नंबर पर रोहतक और तीसरे नंबर पर अंबाला रहा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य से जोड़े रखने और उनकी शिक्षण क्षमता को बढ़ाने के लिए शिक्षण अधिगम कार्यक्रम चलाया है। कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए चलाए गए इस कार्यक्रम में कैथल जिले के विद्यार्थियों की भागीदारी सबसे ज्यादा रही। अवसर एप का प्रयोग कर रहे कैथल के चौथी व पांचवीं के 19,542 विद्यार्थियों में से 28 प्रतिशत यानी 4929 विद्यार्थी अभियान से जुड़कर छुट्टियों के समय का सदुपयोग कर रहे हैं। विभागीय आंकड़ों में पलवल सबसे पीछे रहा। यहां के 25,337 विद्यार्थियों में से महज 239 विद्यार्थी ही इस अभियान से जुड़े हैं। संवाद
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन शिक्षण अधिगम कार्यक्रम
इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को शिक्षकों से व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन जोड़कर पढ़ाया जा रहा है। एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से शुरू किए गए इस कार्यक्रम में शिक्षक विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन तरीके से रोजाना शिक्षण सामग्री भेजते हैं। विद्यार्थी उन्हें पढ़कर नोट्स तैयार करते हैं और शिक्षकों के पास अपने किए हुए कार्य की फोटो प्रति भेजते हैं। निर्धारित समय और पाठ्य सामग्री पूरी पढ़ने के बाद विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए उनकी परीक्षा ली जाती है, ताकि विद्यार्थी का ज्ञान अवकाश के दिनों में भी बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम उड़ान अभियान के तहत शुरू किया गया है। चौथी और पांचवीं के मूल्यांकन में अभी तक कैथल अव्वल रहा है। कार्यक्रम के जरिये विद्यार्थियों की हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि अन्य कक्षाओं के मूल्यांकन में भी कैथल जिला अव्वल रहेगा। नरेंद्र कुमार बाल्यान, जिला नोडल अधिकारी
प्रदेश में अधिगम कार्यक्रम से जुड़े कक्षा चौथी व पांचवीं के विद्यार्थी
जिला पंजीकृत विद्यार्थी अधिगम से जुड़े विद्यार्थी प्रतिशत
कैथल 19,542 4929 28
रोहतक 11,126 1854 17
अंबाला 13,574 2093 16
सोनीपत 20,759 2738 14
यमुनानगर 19,139 2154 14
कुरुक्षेत्र 14,627 1766 14
पंचकूला 12,670 1526 14
झज्जर 9358 1336 14
फरीदाबाद 23,701 2991 13
गुरुग्राम 26,161 3175 12
पानीपत 20,819 2411 12
महेंद्रगढ़ 10,440 1147 12
जींद 20,528 2274 11
हिसार 25,458 2390 10
सिरसा 25,673 2308 10
रेवाड़ी 10,665 883 9
करनाल 25,529 2008 8
भिवानी 17,010 1229 7
फतेहाबाद 20,406 1117 6
नूंह 52,663 2441 5
चरखी दादरी 5892 214 4
पलवल 25,337 239 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed