{"_id":"68166e9549784b3717001ead","slug":"students-were-made-aware-of-their-rights-and-pocso-act-kaithal-news-c-18-1-knl1004-638264-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं को उनके अधिकारों व पॉक्सो एक्ट पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं को उनके अधिकारों व पॉक्सो एक्ट पर किया जागरूक
Sun, 04 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुहला-चीका। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिला बाल संरक्षण विभाग की ओर से एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों व पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी।
सुरेश कुमार ने बताया कि कानून किशोर बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और पुनर्वास से संबंधित एक कानूनी ढांचा प्रदान करता है, जो बच्चों को हिंसा, शोषण, तस्करी और बाल श्रम जैसे खतरों से सुरक्षा देता है।
उन्होंने यह भी बताया कि पॉक्सो एक्ट विशेष रूप से बच्चों को यौन उत्पीडऩ, शोषण और अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है।
यह कानून बच्चों के हित में कड़े प्रावधानों के साथ बनाया गया है। सत्र के दौरान छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और कानूनों से संबंधित कई सवाल पूछे। सुरेश कुमार ने सभी प्रश्नों के उत्तर सरल, स्पष्ट और संवेदनशील भाषा में दिए। स्कूल प्राध्यापिका गुरजीत कौर ने इस बहुमूल्य जानकारी के लिए सुरेश कुमार और जिला बाल संरक्षण विभाग का आभार जताया। संवाद