फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students were informed about legal and social rights

छात्राओं को कानूनी व सामाजिक अधिकारों की जानकारी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students were informed about legal and social rights
शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा पर पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में महिला थाना की एसएचओ डॉ. नन्हीं देवी ने छात्राओं को कानूनी व सामाजिक अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान 100 से ज्यादा 11वीं व 12वीं की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को महिला अपराध, हेल्पलाइन, यातायात नियमों सहित सोशल मीडिया के सही प्रयोग व साइबर क्राइम से जुड़ी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के तहत छात्राओं को जागरूक भी किया जा रहा है। लड़कियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं। महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हेल्पलाइन नंबर हैं। महिला शोषण के खिलाफ इन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएचओ डॉ. नन्हीं ने कहा कि वर्तमान में छात्राओं का स्कूल कॉलेज से सुरक्षित घर पहुंचना मां बाप की सबसे बड़ी चिंता है। पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर सजग है। लेकिन जनता के सहयोग के बिना पुलिस के सभी प्रयास अधूरे है। क्योंकि जब तक समाज जागरूक नही होगा, पुलिस के सारे प्रयास व अभियान अधूरे हैं। अमर उजाला समाचार पत्र का जागरूक करने का कार्यक्रम अच्छा है। छात्राएं अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई पर ही अपना ध्यान केंद्रित करे। मोबाइल व इंटरनेट को अपनी कमजोरी न बनाकर इसे अपनी सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रयोग करें। अगर कोई अनजान व्यक्ति बार बार आपके पास फोन करके परेशान करे तो पुलिस या माता पिता को सूचना दे। इसके बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। इस मौके पर हैड कांस्टेबल वीना कुमारी व सुमन, एसपीओ सुभाष चंद ने भी छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर मा. रामेश्वर, अध्यापिका सोनिया, अध्यापिका आशा, अध्यापक रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वी कक्षा की छात्रा तन्नू ने कहा कि स्कूल में ऐसी पाठशालाओं का आयोजन होते रहना चाहिए। ऐसी पाठशालाओं के आयोजन से कानून का ज्ञान होता है। मनुष्य अपराध करने से बचता है।
12 वीं कक्षा की छात्रा गुनगुन ने बताया कि कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। अभियान महिला की सुरक्षा के लिए सार्थक पहल है। इससे महिलाओं एवं छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह चुनौतियों से लडऩे के लिए खुद सक्षम बनेंगी।
12वीं कक्षा की छात्रा स्मृति ने बताया कि छात्राओं को मनचलों से डरने की जरूरत नहीं है। महिलाओं को अधिकारों की भी जानकारी होनी चाहिए। महिलाओं को अपना आत्मबल मजबूत करने की जरूरत है। मदद के लिए तमाम साधन हैं, मगर जागरूकता के अभाव में उसका इस्तेमाल नहीं कर पाते।
छात्रा तमन्ना का कहना है कि कानून के दम पर ही छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढक़र आसमान में उड़ान भर रही है। पुलिस की पाठशाला से उन्हें जो कानून का ज्ञान प्राप्त हुआ है। उस पर वह खुद भी चलेंगी और दूसरों को भी प्रेरित करेगी।

12 वीं कक्षा की छात्रा मनीषा ने बताया कि गलतियों से बचना चाहिए और अच्छे वातावरण की तलाश कर स्वयं को अच्छा बनाना चाहिए। पुलिस की पाठशाला से यह जानकारी मिली। अधिकारों के साथ-साथ हमें जिम्मेदार नागरिक बनना होगा। आज की पाठशाला से यह सीख मिली। भविष्य में अन्य लोगों को भी जागरूक बनाने का प्रयास करूंगी।
प्रधानाचार्य पवन कुमार ने आभार जताया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन अमर उजाला की ओर से स्कूलों में होते रहने चाहिए। इससे समाज को नई दिशा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed