{"_id":"6a9335d85eeea4260f09c386","slug":"councilors-representative-attempts-to-get-garbage-cleared-sanitation-workers-create-a-ruckus-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154411-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पार्षद प्रतिनिधि का कचरा उठवाने का प्रयास, कर्मचारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पार्षद प्रतिनिधि का कचरा उठवाने का प्रयास, कर्मचारियों ने किया हंगामा
Sun, 30 Aug 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
करनाल रोड पर जाट कालेज के सामने कचरे के ढेर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कचरा हटाने पर शनिवार को हंगामा हो गया। गीता भवन मंदिर के पास स्थित सरकारी स्कूल के नजदीक जब स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि रजत थरेजा ने अपने स्तर पर कचरा उठवाने का प्रयास किया, तो हड़ताली सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और काम को रुकवा दिया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामला शांत कराया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारी विक्की टांक का आरोप है कि जब सफाई कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी हड़ताल पर थे, तब जबरन कचरा उठवाने का प्रयास किया गया। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि इस दौरान मौके पर मौजूद महिला सफाई कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार किया गया। महिला कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष पर शरारती तत्व भेजकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया। वहीं प्रशासन की तरफ से कचरा उठवाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। अधिकारी केवल हड़ताल समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं।
-- -- -- -- --
पार्षद प्रतिनिधि बोले- उनरे ऊपर फेंका गया कचरा
दूसरी ओर, पूरे मामले को लेकर पार्षद प्रतिनिधि रजत थरेजा ने सफाई कर्मचारियों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल के पास भारी मात्रा में कचरा जमा होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वे केवल से मुख्य रास्ते से कचरे को हटाकर एक साइड करवाने का प्रयास कर रहे थे, ताकि रास्ता साफ हो सके लेकिन सफाई कर्मचारियों ने वहां आकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि विरोध के दौरान कर्मचारियों ने उनके ऊपर ही कचरा फेंक दिया और बदसलूकी की।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सड़कों पर सड़ रहा 500 टन कचरा
कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल के कारण कैथल शहर डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो चुका है। अनुमान के मुताबिक, शहर की मुख्य सड़कों, चौराहों और रिहायशी इलाकों में 500 टन से अधिक कचरा जमा हो चुका है। उमस के कारण इस कचरे से भयंकर बदबू आ रही है, जिससे राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों में सुनील, कर्मबीर का कहना है कि यदि जल्द ही कचरा नहीं उठाया गया, तो शहर में कोई गंभीर महामारी फैल सकती है।
-- -- -- -- --
आज रोहतक में होगी राज्य स्तरीय बैठक
नगर पालिका कर्मचारी संगठन के जिला सचिव शिवचरण ने बताया कि इस आंदोलन के और उग्र होने के आसार नजर आ रहे हैं। अपनी मांगों के लिए और जिले में हंगामें के बाद आगामी रणनीति तय करने के लिए रविवार को रोहतक में एक राज्य स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे और सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने के लिए आगामी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।