फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tribute paid to Major Dhyan Chand through Yoga and Zumba performances.

Kaithal News: योगा व जुम्बा की प्रस्तुतियों से मेजर ध्यानचंद को किया नमन

Sun, 30 Aug 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Major Dhyan Chand through Yoga and Zumba performances.
कालेज में योगा और जुम्बा की प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय में महान हॉकी खिलाड़ी व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ-साथ सूर्य नमस्कार, योगा व जुम्बा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद कर उनके जीवन व उपलब्धियों से प्रेरणा लेना था। योगा से छात्राओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया गया जबकि जुम्बा से फिटनेस, ऊर्जा, उत्साह और सक्रिय जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा दी गई। कॉलेज की दो छात्राओं ने भाषण के माध्यम से मेजर ध्यानचंद को नमन किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे भारत के महानतम हॉकी खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने वर्ष 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत के स्वर्णिम प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग से प्रो. सविता व कोच आशु ने भी सभी को उत्तम स्वास्थ्य के लाभों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed