कैथल। हनुमान मार्किट में संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा के पास 23वें कढ़ी चावल के भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे का आयोजन प्रवीन गर्ग ने किया। जिसमें करीब एक हजार भक्तों ने प्रसाद को ग्रहण किया। यह भण्डारा हनुमान मार्किट के दुकानदारों के सहयोग से लगाया जाता है। संकट मोचन हनुमान सेवा ट्रस्ट हर महीने की पूर्णमासी को इस भण्डारे का आयोजन करती है। 24वां भण्डारा 26 सितंबर को लगाया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय हिन्दू महासंघ के अध्यक्ष सतपाल गुप्ता, रविन्द्र गोयल, पवन एडवोकेट, सोनू गोयल, मोहित सिंगला, प्रीतिपाल बंसल, संजय सिंगला, आईडी अरोड़ा, सतपाल उपस्थित थे। संवाद