फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students take oath for drugs, tobacco free Haryana

Kaithal News: ड्रग्स, तंबाकू मुक्त हरियाणा की विद्यार्थियों ने ली शपथ

Wed, 29 Jan 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Students take oath for drugs, tobacco free Haryana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। डीएवी काॅलेज पूंडरी में हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार तंबाकू मुक्त व ड्रग्स जागरूकता संबंधित विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने ड्रग्स, तंबाकू मुक्त हरियाणा की शपथ ली।

काॅलेज में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अलख जलाई गई। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. विश्वजीत सिंह ने इस मौके पर मौजूद करीब 80 विद्यार्थियों को यह शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि कैथल की डीसी के आदेशों पर तंबाकू मुक्त व ड्रग्स मुक्त अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सकें।
विज्ञापन


डाॅ. विश्वजीत सिंह ने बताया कि तंबाकू पीने से हम कैंसर व अन्य जानलेवा बीमारियां हो सकती है और नशा करने से हमारे शरीर के अंदर एक अलग प्रकार की ऊर्जा पैदा होती है। जो बाद में हमारे शरीर के विनाश का कारण बनती है। इसलिए हमें तंबाकू व अन्य नशों का सेवन नही करना चाहिए। इस अवसर पर अनिल कुमार, दीपक राणा तथा विकास कुमार उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीली दवाइयों के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान ः ढांड। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर चेतन वर्मा ने ढांड में नशीली दवाइयां के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इसमें दवा विक्रेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैमिस्ट अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और नशीली दवाओं की बिक्री बिना डॉक्टर की पर्ची के न करें। इसके साथ ही उन्होंने दवा विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे कोई भी दवाई बिना डॉक्टर की प्रिसक्रिप्शन के ना दे


उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का काम करेगी, बल्कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने में भी सहायक होगी। उपस्थित सभी केमिस्टों ने नशा विरोधी इस अभियान में संपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और शपथ ली कि नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रशासन का सहयोग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed