फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students showed their talent in various sports

Kaithal News: विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में दिखाई प्रतिभा

Wed, 12 Mar 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students showed their talent in various sports
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में दो दिवसीय वार्षिक दिवस और एथलेटिक मीट समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई, जिनमें 100 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, लंबी कूद, चाटी रेस, लेमन रेस, सैक्रीज और म्यूजिकल चेयर गेम शामिल थे।

इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साकेत मंगल अधिवक्ता, पूर्व प्रधान और विशिष्ट अतिथि उप प्रधान श्याम बंसल रहे। आरकेएसडी प्रबंधक समिति एवं आरवीएस के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, महा सचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी और फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर प्रवीण जैन की गरिमामय उपस्थित ने आयोजन की खूबसूरती को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन


फार्मेसी कॉलेज के प्रधान नवनीत गोयल अधिवक्ता ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया और कहा कि साइंस के बच्चों के लिए खेलना कूदना बहुत जरूरी है, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज में बास्केटबॉल और बॉक्सिंग अकादमी के लिए भी आवेदन किया गया है, जिसका अनुमोदन जल्द ही होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. रश्मि मनचंदा और कार्यक्रम की संयोजक डॉ. हरजिंदर कौर ने भी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपकी मेहनत और समर्पण आपको सफलता की ओर ले जाएगा। नवनीत गोयल ने बताया कि आउटडोर स्टेडियम के एथलीट्स ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। इस आयोजन में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया और इसमें छात्राओं का उत्साह देखने लायक था। डॉ. उपासना, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. राजीव जैन, शिवानी शर्मा और डॉ. गुरदीप भोला, अनूप और अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।


इस आयोजन का समापन विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने के साथ हुआ। यह आयोजन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक और उत्साहजनक अनुभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed