{"_id":"6983a0618e8369f8c400025a","slug":"students-showcased-their-talent-kaithal-news-c-18-1-knl1004-839371-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों ने दिखाई हुनर की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों ने दिखाई हुनर की झलक
Thu, 05 Feb 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिमला परिसर में एक्सपोजर टू प्री-वोकेशनल कार्यक्रम के तहत प्री-वोकेशनल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने हाथों से बनाई गई विभिन्न वस्तुओं का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रश्मि भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और वे अपने भविष्य को लेकर आत्मनिर्भर बनते हैं। संवाद
विज्ञापन