{"_id":"20a53c493542bbf82b8c53f6c0a5a41f","slug":"students-protest-against-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने किया विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने किया विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में द्वितीय सेमेस्टर में री-अपीयर वाले विद्यार्थियों के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने पर लगाई गई रोक के विरोध में एचसीटीएम के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कॉलेज के बाहर एकत्रित होकर विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी की।
कुछ समय के लिए नेशनल हाइवे पर भी विद्यार्थियों की भीड़ के कारण जाम लग गया। विद्यार्थी मुख्य रुप से परीक्षा में बैठने पर रोक लगाने एवं द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फीस में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर पूरे एक साल बाद द्वितीय सेमेस्टर परिणाम घोषित किया गया है। अब कॉलेज में नोटिस लगा दिया गया है कि जिन विद्यार्थियों को द्वितीय सेमेस्टर री-अपीयर आई हुई है, वह पांचवें सेमेस्टर नहीं बैठ सकेंगे। विद्यार्थियों से पहले ही सेमेस्टर की फीस जमा करवा ली जाती है।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे से बारह बजे तक विद्यार्थी कॉलेज के गेट पर जमे रहे और अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। विद्यार्थियों ने रोष प्रकट करने के लिए अपनी कक्षाओं का बहिष्कार किया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने शिकायत करते हुए कहा कि कॉलेज में जानकारी देने के लिए जो नोटिस लगाया गया है, वह भी देरी से लगाया गया है। पिछले साल के बारे में भी पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किस प्रकार खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन