फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students presented solutions to social issues

Kaithal News: सामाजिक मुद्दों पर छात्रों ने प्रस्तुत किए समाधान

Fri, 14 Nov 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students presented solutions to social issues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डीग में खंड स्तरीय युवा ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के जनसंख्या शिक्षा प्रकोष्ठ के सौजन्य से जिला शिक्षा अधिकारी सह डाइट प्राचार्य कैथल सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में हो रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं और 11वीं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने युवा ग्राम सभा/पंचायत को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया, जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


चर्चा के प्रमुख विषयों में सोशल मीडिया पर अत्यधिक सक्रियता से उत्पन्न समस्याएं, रोजगार के लिए विदेश प्रवास, कन्या भ्रूण हत्या, पुस्तकालय प्रबंधन, बढ़ते यौन अपराध और घरेलू हिंसा शामिल रहे। ग्राम सभा में इन विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर समाधान संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता की तैयारी राजनीति शास्त्र प्राध्यापिका मीना देवी और इतिहास प्राध्यापक राजकुमार के मार्गदर्शन में की गई। डाइट कैथल से डॉ. राजकुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, समस्या समाधान और योजना निर्माण की योग्यता विकसित करना है, ताकि वे 21वीं सदी के कौशलों से सुसज्जित हो सकें। नेहा ने सरपंच और तानिया ने ग्राम सचिव की भूमिका निभाई। अन्य विद्यार्थियों ने ग्रामीणों की भूमिका में अपनी समस्याएं रखीं और सामूहिक रूप से उनके समाधान सुझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed