फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students of the district topped in Summer Quiz Level-2

समर क्विज लेवल-2 में जिले के विद्यार्थी अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students of the district topped in Summer Quiz Level-2
कैथल। ग्रीष्मकालीन शिक्षण अधिगम कार्यक्रम के तहत हुई समर क्विज लेवल-2 प्रतियोगिता में कैथल जिले के विद्यार्थियों की प्रतिभागिता सबसे ज्यादा रही है। इस स्पर्धा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर कैथल जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। यह प्रतियोगिता कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के बीच करवाई गई। इसका उद्देश्य छुट्टियों के दौरान या स्कूल से अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोतरी करना था।
विज्ञापन

इसमें पहले विद्यार्थियों की विशेष कक्षाएं लगाकर ऑनलाइन पढ़ाया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मोबाइल के माध्यम से पाठ्य सामग्री प्रेषित की। एक निर्धारित समय में विद्यार्थियों की तैयारी करवाकर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कैथल जिले के कुल विद्यार्थियों में से औसतन 63 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं ब्लॉक के अनुसार भी जिले के छह ब्लॉक टॉप-10 स्थानों पर रहे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम चरण में भी कैथल के विद्यार्थियों की प्रतिभागिता सबसे ज्यादा रही थी और अब भी जिला प्रथम स्थान पर है। भविष्य में और ज्यादा विद्यार्थियों को प्रतिभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार बाल्यान ने बताया कि विद्यार्थियों के ज्ञान में ज्यादा से ज्यादा वृद्धि करने के लिए ये कार्यक्रम चलाया गया है। सामान्य कक्षाओं के अलावा बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर उन्हें पढ़ाया जाता है और बाद में प्रश्नोत्तरी के जरिये मूल्यांकन होता है। कैथल के विद्यार्थी इसमें सबसे ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे प्रदेश में टॉप 10 स्थानों पर रहने वाले ब्लॉक
ब्लॉक जिला प्रतिभागिता
प्रतिशत में
गुहला-चीका कैथल 67
सीवन कैथल 67
कलायत कैथल 63
कैथल कैथल 62
राजौंद कैथल 62
सोनीपत सोनीपत 59
सांपला रोहतक 58
मातनहेल झज्जर 57
पूंडरी कैथल 56
फरीदाबाद फरीदाबाद 55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed