फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students of OSDAV School, Kaithal dominate pariksha pe charcha 2024

Kaithal:परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में OSDAV स्कूल के छात्र छाए, PM के समक्ष किया वैज्ञानिक दक्षता का प्रदर्शन

Mon, 29 Jan 2024 03:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 29 Jan 2024 03:55 PM IST
सार

कैथल के दो छात्रों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम भाग लिया। यह आयोजन छात्रों के लिए अपनी नवीन परियोजनाओं को प्रदर्शित करने और साथियों, शिक्षकों के साथ सार्थक चर्चा में शामिल होने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। 

विज्ञापन
Students of OSDAV School, Kaithal dominate pariksha pe charcha 2024
छात्र माधव और प्रथम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में कैथल के ओएसडीएवी स्कूल के छात्र माधव और प्रथम को भारत मंडपम नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रोजेक्ट शोकेस, एआई काउंटेंगिफाई में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर देशभर से मात्र 25 प्रोजेक्ट्स चयनित हुए थे, जिनमें से इनटेल और सीबीएसई के समन्वय से केवल 12 स्कूलों को इस प्रोजेक्ट शो केस के लिए चुना गया था। पूरे प्रदेशवासियों व क्षेत्रवासियों के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि एनसीआर को छोड़कर ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल हरियाणा का एकमात्र स्कूल है जिसे इतने बड़े मंच पर भाग लेने का अवसर मिला है।

विज्ञापन


यह आयोजन छात्रों के लिए अपनी नवीन परियोजनाओं को प्रदर्शित करने और साथियों, शिक्षकों के साथ सार्थक चर्चा में शामिल होने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। गौरतलब है कि ओएसडीएवी उद्यम में अद्वितीय है। एआई काउंटेंगिफाई प्रोजेक्ट अपने आप में एक ऐसा अभिनव समाधान है, जिसे महत्वपूर्ण मुद्दे के समाधान के लिए डिजाइन किया गया है। जैसे कि वाहन में ओवरलोडिंग, यात्री सुरक्षा को बढ़ावा देना और अनुशंसित क्षमता का पालन करना। इस प्रोजेक्ट को गणमान्य व्यक्तियों ने देखा और छात्रों के इस अद्भुत प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की।
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान भारत मंडपम में छात्रों की रचनात्मकता के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। कहा कि यह व्यापक मॉडल शिक्षा में स्थिरता के महत्व पर जोर देते हुए स्कूल परिसर के भीतर व बाहर पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देगा और छात्रों के लिए भविष्य की वैज्ञानिक यात्रा में शामिल होने के लिए मनोबल बढ़ाने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed