फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students of OSDAV School demonstrated scientific proficiency in front of the Prime Minister

Kaithal News: ओएसडीएवी स्कूल के छात्रों ने प्रधानमंत्री के समक्ष किया वैज्ञानिक दक्षता का प्रदर्शन

Tue, 30 Jan 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Students of OSDAV School demonstrated scientific proficiency in front of the Prime Minister

विज्ञापन


कैथल। ओएसडीएवी स्कूल के छात्र माधव और प्रथम को भारत मंडपम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान वाहनों की गति कंट्रोल करने सहित सवारियों की जानकारी पर बनाए गए प्रोजेक्ट को प्रदर्शित करने का मौका मिला। इसके तहत देशभर से मात्र 25 प्रोजेक्ट चयनित हुए थे। पूरे प्रदेशवासियों व क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है कि एनसीआर को छोड़कर ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल हरियाणा का एकमात्र स्कूल है जिसे इस मंच पर हिस्सा लेने का अवसर मिला।



कार्यक्रम में गईं शिक्षिका मोनिका ने बताया कि ओएसडीएवी उद्यम में अद्वितीय है। यहां के छात्रों की ओर से प्रस्तुत किया गया प्रोजेक्ट अभिनव है, जो महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ओवरलोडिंग, यात्री सुरक्षा को बढ़ावा देना और अनुशंसित क्षमता का पालन करना शामिल है। इस प्रस्तुति को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारीकी से देखा और एक मिनट तक छात्रों से इसके विषय में जानकारी ली। उन्होंने छात्राें के काम की प्रशंसा की। शिक्षिका मोनिका ने बताया कि इस प्रस्तुति में छात्रों ने वाहनों के संचालन के संबंध जानकारी दी है। साथ ही वाहनों की गति व वाहनों में सवार होने वाले वाली यात्रियों पर ही नजर रखने के बारे में बताया। प्रोजेक्ट के संबंध में बताया कि यदि वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री बैठेंगे तो वाहन में लगा उपकरण इसकी जानकारी देने लगेगा।
विज्ञापन




प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान भारत मंडपम में छात्रों की रचनात्मकता के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह व्यापक मॉडल शिक्षा में स्थिरता के महत्व पर जोर देते हुए स्कूल परिसर के भीतर व बाहर पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देगा और छात्रों के लिए भविष्य की वैज्ञानिक यात्रा में शामिल होने के लिए मनोबल बढ़ाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed