फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students leave for Manali for adventure camp

एडवेंचर शिविर के लिए विद्यार्थी मनाली रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Students leave for Manali for adventure camp
20-कैथल। सात दिवसीय एडवेंचर शिविर मनाली के लिए विद्यार्थियों की बस को रवाना करते हुए जिला मौलिक शि? - फोटो : Kaithal
कैथल। शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सात दिवसीय एडवेंचर शिविर के लिए मनाली भेजा गया। इनमें जिले के छह खंडों के सरकारी स्कूलों के 108 विद्यार्थी शामिल हुए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बस स्टैंड कैथल से एडवेंचर शिविर में जाने वाले प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सिरोही ने बताया कि शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा करते हैं। सात दिवसीय शिविर में विद्यार्थी अनेक साहसिक गतिविधियों में भाग लेंगे। विद्यार्थी पहाड़ों पर चढ़ना, शूटिंग, तीरंदाजी व विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां सीखेंगे। रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, नेचर ट्रेल, रूरल गेम्स, एयर गन शूटिंग, फन तीरंदाजी, पर्वतारोहण की मूल बातें, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रॉलिंग, पैरेलल रोप, कमांडो ब्रिज जैसी विभिन्न सॉफ्ट एडवेंचर गतिविधियां होंगी। इसके अलावा मनोरंजक गतिविधियां समूह चर्चा, योग, रिपोर्ट लेखन, यात्रा वृतांत लेखन, यात्रा संस्कार लेखन, कैंप फायर, लोक नृत्य, लोक नृत्य गीत व रागनी का भी आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए रहने, खाने-पीने की व्यवस्था हरियाणा सरकार करेगी।
विज्ञापन

जिला एडवेंचर संयोजक सुरेश राणा और सुनील दत्त ने बताया कि विभाग राजकीय स्कूलों में पढऩे वाले नौवीं से 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को हिमाचल के पहाड़ों में मनाली में पांच दिन के एडवेंचर शिविर में भेज रहा है। प्रत्येक ब्लॉक से 20 प्रतिभागी एडवेंचर शिविर में हिस्सा लेंगे। इसमें नौ लड़के व नौ लड़कियां सरकारी स्कूलों से एक पुरुष व एक महिला शिक्षक शामिल होंगी। इस अवसर पर विजय कुमार, अरुण राणा, सुभाष शास्त्री, सुमन राणा, रूपा शर्मा, अमृता, राजेश कुमार व सतबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed