फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students from three villages are risking their lives to commute, relying on a single bus.

Kaithal News: एक बस के सहारे तीन गांव, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे छात्र-छात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students from three villages are risking their lives to commute, relying on a single bus.
बस की ​खिड़की पर लटके हुए विद्यार्थी। संवाद
कैथल। चौशाला, वजीरनगर और कैलरम गांव के यात्रियों के लिए सुबह रोडवेज बसों की सुविधा पर्याप्त नहीं है। तीनों गांवों के लिए केवल एक बस चलने से बस पहले ही भर जाती है। वजीरनगर और कैलरम से चढ़ने वाले विद्यार्थियों को जगह नहीं मिलती। कई छात्र-छात्राएं मजबूरी में दरवाजे और खिड़कियों पर लटककर सफर करते हैं। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सुबह अतिरिक्त बसें चलाने या बसों के फेरे बढ़ाने की मांग की है। छात्र नेता जगदीप ने कहा कि चौशाला से सुबह कैथल के लिए एक रोडवेज बस चलती है। यह बस वजीरनगर और कैलरम होते हुए कैथल पहुंचती है। सुबह कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों के साथ नौकरीपेशा लोगों की संख्या भी अधिक रहती है। बस में जगह नहीं मिलने के कारण कई विद्यार्थियों को दरवाजे और खिड़कियों पर लटककर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि रोजाना इसी तरह जोखिम उठाकर कॉलेज पहुंचना उनकी मजबूरी बन गया है। भीड़ के कारण बस में सफर करना मुश्किल होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने हरियाणा रोडवेज व कैथल डिपो प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि सुबह के समय यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को जोखिम उठाकर सफर न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलरम निवासी सतबीर ने कहा कि सुबह के समय इस रूट पर काफी दिक्कत है। निजी वाहनों में शहर आना पड़ता है। निजी वाहन चालक मनमर्जी का किराया वसूलते हैं। समय पर कॉलेज नहीं पहुंच सकते हैं। एक या दो अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। बसों के फेरे बढ़ाए जाएं तो यात्रियों को राहत मिल सकती है।

बस की खिड़की पर लटके हुए विद्यार्थी। संवाद

बस की खिड़की पर लटके हुए विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed