फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students are waiting for Haryana Board 10th result

Kaithal News: हरियाणा बोर्ड के 10वीं के परिणाम का विद्यार्थी कर रहे इंतजार

Fri, 10 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Students are waiting for Haryana Board 10th result
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे सीएससी, कंप्यूटर कैफे के चक्कर काट रहे हैं। इसके साथ ही मोबाइल ब्राउजर में बच्चे एचबीएसई बोर्ड की साइट पर जाकर हर रोज परीक्षा परिणाम की अपडेट चेक कर रहे हैं लेकिन नतीजा सिफर है।

गौरतलब है कि एचबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 10 दिन पहले घोषित हो चुका है। अब कक्षा 10वीं के विद्यार्थी उनके परीक्षा परिणाम का बाट जोह रहे हैं। अब विद्यार्थियों के पास 15 मई तक परीक्षा परिणाम आने की सूचना है। जो एचबीएसई बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त हुई है। विद्यार्थियों का कहना है कि कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आने के बाद दो से तीन दिन में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आ जाता था, लेकिन इस बार 12वीं का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित हुआ था। अब तक कक्षा 10वीं का भी परीक्षा परिणाम आना था, लेकिन तकनीकी कारणों से परीक्षा परिणाम आने में देरी हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आएगा, तब तक ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पड़ जाएगी। 10वीं में पास होने वाले छात्रों को कक्षा 11वीं में भी दाखिला लेना है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि इस हफ्ते के भीतर परिणाम घोषित कर दिया जाएगाा। 15 मई के पहले संभावना है।
रोज वेबसाइट कर रही हूं चेक

मैं पिछले 10 दिनों से हर रोज एचबीएससी की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा परिणाम चैक करती हूं। लेकिन अब तक हरियाणा बोर्ड की ओर से 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। 12वीं का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित हो चुका है। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार है। -शिक्षा, छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले की है चिंता

अब तक हरियाणा बोर्ड को 10वीं कक्षा का परिणाम नहीं आया है। जिन विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी है, वह परिणाम का इंतजार रह रहे हैं। अब तक बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा, तब तक सभी स्कूलों की छुट्टियां पड़ जाएगी। बच्चों को अगली कक्षा में दाखिले के लिए एक माह का इंतजार करना पड़ेगा। -रानी, छात्रा।

अब तक बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। जैसे ही परीक्षा परिणाम आएगा तो सभी बच्चों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों के अगली कक्षा में दाखिले की परीक्षा शुरू की जाएगी। -डॉ. विजयलक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed