फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students are troubled due to lack of bus queue shelters at intersections

Kaithal News: चौराहों पर बस क्यू शेल्टर न होने से विद्यार्थी परेशान

Sat, 07 Jun 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Students are troubled due to lack of bus queue shelters at intersections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में मुख्य चौक चौराहों पर बस क्यू शेल्टर का न होना भी भी मुख्य समस्या बना हुआ है। इस समय शहर में अर्जन नगर और विश्वकर्मा चौक को छोड़ अन्य स्थानों पर बस क्यू शेल्टर नहीं है। इस वजह से गर्मी में छात्र-छात्राओं को बहुत परेशानी होती है। समस्या देखते हुए नगर परिषद ने बस क्यू शेल्टर बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की थी, लेकिन इस दौरान केवल दो जगह पर ही निर्माण किया गया है।

बस क्यू शेल्टर न होने की स्थिति में शहर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भरी दोपहरी में सड़कों के किनारे खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। शहर में बसों के रुकने के लिए विश्वकर्मा चौक, पिहोवा चौक, खुराना रोड व अर्जुन नगर बाईपास कुल चार स्थान हैं। यहां विद्यार्थी व अन्य यात्री बसों का इंतजार करने के लिए खड़े होते हैं। इनमें से अर्जुन नगर व विश्वकर्मा बाईपास को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान पर बस क्यू शेल्टर की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के अंदर भी 10 से अधिक चौक हैं, जहां पर बस क्यू शेल्टर की आवश्यकता है। इसमें कमेटी चौक, सीवन गेट, प्रताप गेट, पुराना बस अड्डा, जाखौली अड्डा, सिरटा रोड, अंबाला बाईपास और ढांड बाईपास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में विद्यार्थियों व अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए दो सिटी बसें चलाई गई थीं। ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाली कई बसें शहर से होकर ही भी निकलती हैं। शहर में स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पांच हजार के करीब विद्यार्थी गांव से रोजाना शहर में आते हैं। उन्हें गांव से कॉलेज और कॉलेज से गांव पहुंचने तक काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि मुख्य चौक पर बस क्यू शेल्टर बनवाए गए हैं। यदि किसी चौक पर इसकी जरूरत है तो इसका समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed