{"_id":"6a5d162a7714dc148309e920","slug":"student-injured-in-monkey-attack-at-school-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152512-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्कूल में बंदर के हमले से छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्कूल में बंदर के हमले से छात्रा घायल
विज्ञापन
बंदर के हमले में स्कूली छात्रा घायल, लोगों में रोष
राजौंद। गांव सेरधा के राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल परिसर में एक छात्रा पर बंदर ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद स्कूल में बच्चों और स्टाफ के बीच भय का माहौल बन गया है।
छात्रा जैसे ही अपनी कक्षा में प्रवेश कर रही थी, तभी अचानक एक बंदर उस पर झपट पड़ा और उसे काट लिया। हमले में छात्रा घायल हो गई जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया।
घटना के बाद अभिभावकों में भी चिंता का माहौल बन गया है। मुख्य शिक्षक महाबीर सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर में बंदरों की समस्या काफी समय से बनी हुई है। कई बार बंदर कक्षाओं के अंदर तक घुस आते हैं और बच्चों के लिए खतरा बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षक ने बताया कि इस गंभीर समस्या के लिए कई बार संबंधित विभागों और ग्राम पंचायत को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से बंदरों को पकड़ने या उन्हें हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में और भी बड़ी घटना हो सकती है।