{"_id":"68e15ce56e9beb9cb00a71ab","slug":"student-injured-in-bus-collision-on-dhand-road-kaithal-news-c-18-1-knl1004-752661-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड रोड पर बस की टक्कर से छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड रोड पर बस की टक्कर से छात्र घायल
Sat, 04 Oct 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ढांड रोड पर किसान भवन के पास एक प्राइवेट बस ने 8वीं कक्षा के छात्र को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चेहरे, सिर और हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और अस्पताल में दाखिल करवाया। परिजनों ने बस के ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। छात्र के पिता, कंबोज कॉलोनी निवासी अमरीक सिंह, ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा हर्ष शहर के सैनी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे, वह रोजाना की तरह साइकिल पर स्कूल जा रहा था। जैसे ही वह ढांड रोड, किसान भवन के पास पहुंचा, पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। अगर शिकायत मिलती है, तो जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेश कुमार, एसएचओ, सिविल लाइन थाना