फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   stubblie campaign

फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ पराली पलटन टीम ने शुरू किया अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
stubblie campaign
stubblie campaign - फोटो : Kaithal
खेतों में फसल अवशेषों को जलाने के खिलाफ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा पराली पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए गठित पराली पलटन टीम में उन्हीं गांवों के युवकों को शामिल किया गया है जहां पूर्व में फसल अवशेष जलाए जाने की घटनाएं हुई हैं। पराली पलटन टीम में शामिल युवा किसानों को जागरूक कर कर रहे हैं। उपकृषि निदेशक पवन शर्मा ने टीम में शामिल युवाओं की बैठक लेकर उन्हें विशेष बिंदूओं पर कार्य करने बारे जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017-18 में जिला कैथल में फसल अवशेषों को खेतों में जलाने के 1281 मामले सामने आए थे। सीवन कस्बे में सबसे अधिक 143 मामले सामने आए थे। कलायत व बालू गांव में 77 आग के मामले सामने आए थे। इस वर्ष सितंबर माह के पश्चात प्रदेश में फसल अवशेष जलाए जाने के 587 मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक करनाल में 228 व उसके बाद कैथल में 122 मामले सामने आए हैं। उन्होंने पराली पलटन में शामिल युवाओं को समझाया की किसानों में इस बात की जागरूकता फैलाएं कि वे अपने खेतों में बचे अवशेषों को जलाए नहीं। उन अवशेषों से अतिरिक्त आय कमाएं। उन्होंने कहा कि जो किसान खेतों में फसल अवशेषों को आग के हवाले करता है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed