फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strong winds along with sunshine increased people's problems

Kaithal News: धूप संग तेज हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Strong winds along with sunshine increased people's problems
32 कैथल में रविवार  शाम के समय खिली तेज धूप
कैथल। शहर में रविवार को सुबह से शाम होने तक तेज धूप खिली रही जिससे उमस व गर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। हालांकि सुबह से दिनभर साथ में बीच- बीच में छह किलोमीटर की गति से हवाएं भी चल रही है जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
विज्ञापन

अब की बार मानसून ने जल्दी ही विदाई ले ली है लेकिन इस सीजन में बारिश के अनुसार सामान्य से ज्यादा ही बारिश हुई है।
मानसून की विदाई के बीच शहर में तापमान बढ़ने लगा है। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अब 30 सितंबर तक फिलहाल मौसम गर्म रहेगा। वहीं किसानों ने कहा कि मौसम के इस उतार-चढ़ाव से फसलों और सब्जियों को नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक पश्चिमी हवाएं धीरे-धीरे आनी शुरू हो जाती थीं इनमें नमी की मात्रा बहुत कम होती थी। इन हवाओं से ही लोगों को उमस के बजाय हल्की ठंड का अहसास होने लगता था। करीब एक सप्ताह बाद ये हवाएं इधर आनी शुरू हो जाएंगी और लोगों का उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिल पाएगा। इस बार सितंबर में औसत अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रविवार को दिन में मौसम कुछ समय के लिए परिवर्तनशील रहा लेकिन शाम तक धूप खिली रही। दिनभर उमस और गर्मी बनी रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब जिले में बारिश नहीं होगी और मानसून की विदाई हो गई है।
शुक्रवार को दोपहर में हल्का बदलाव जरूर देखने को मिला, लेकिन बाद में धूप निकलने से तापमान तीन डिग्री तक बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद

एक दिन पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक हफ्ते से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी था। शुक्रवार को को दिनभर मौसम साफ रहा वहीं न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सियस गिर गया जिससे दिनभर हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed