फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strong performance in basketball trials

Kaithal News: बास्केटबॉल ट्रायल में दमदार प्रदर्शन

Fri, 01 May 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Strong performance in basketball trials
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस लाइन में वीरवार शाम आयोजित बास्केटबॉल ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रायल में जिलेभर से करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैदान पर युवाओं ने अपनी फिटनेस, ड्रिब्लिंग, पासिंग और शूटिंग का शानदार प्रदर्शन किया। कई खिलाड़ियों ने टीम वर्क और अनुशासन के साथ खेलते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
विज्ञापन


खिलाड़ी पिछले कई दिनों से ट्रायल की तैयारी में जुटे हुए थे। नियमित अभ्यास के माध्यम से उन्होंने अपनी तकनीक और फिटनेस को निखारा, जिसका प्रभाव मैदान पर स्पष्ट दिखाई दिया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों का मूल्यांकन उनकी शारीरिक क्षमता, खेल की समझ और प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनकर्ताओं ने प्रत्येक खिलाड़ी को निष्पक्ष तरीके से परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द घोषित होंगे परिणाम : बास्केटबॉल कोच अनूप ने बताया कि ट्रायल के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं और डाइट भत्ता भी दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला खेल अधिकारी राजरानी ने कहा कि इस तरह के ट्रायल का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करना है, ताकि वे जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।


खिलाड़ियों ने भी इस आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे मंच उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। चयन सूची जारी होने का सभी प्रतिभागियों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed