फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   strike, rediologist, patient tense, kaithal

अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सिटी स्कैन के लिए भटकते रहे लोग

Fri, 02 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 02 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
strike, rediologist, patient tense, kaithal
हड़ताल पर गए रेडियोलॉजिस्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वीरवार को रेडियोलॉजिकल सेवाओं के केंद्र संचालकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सीटी स्कैन व एमआरआई को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल में एमआरआई की सुविधा न होने के कारण हड़ताल से लोग ज्यादा परेशान रहे। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन


सुबह जब मरीज अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे करवाने के लिए पहुंचे तो सेंटरों पर ताले लटके मिले। दिन भर लोग इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में हड़ताल का पता चलने पर सरकार को कोसते हुए वापस चले गए। लोगों ने कहा कि प्राइवेट अल्ट्रासाउंड बंद होने के कारण काफी परेशानी हुई। सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा हड़ताल को लेकर प्रबंध किए जाने चाहिए थे। लेकिन किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन


वहीं इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमोजिंग एसोसिएशन से जुड़े जिले के सभी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आनंद  गोयल व सचिव डा. विजय आर्या की अध्यक्षता में एकत्रित हुए। सभी रेडियोलॉजिस्टों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। डा.  एसके सिंगल, डा. नलिन शर्मा, आर रवि शंकर, डा. संजय बंसल ने कहा कि पीएनडीटी एक्ट के कई प्रावधानों के विरोध में उन्हें मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा। वे फार्म एफ में लिखित गलतियों, एप्रेन न पहनने, पीसी पीएनडीटी एक्ट की किताब मशीन के नजदीक न रखने को लिंग निर्धारण व आपराधिक आरोप के समकक्ष रखने का विरोध कर रहे हैं। पूरे देश में एक्ट का पालन एक तरह होना चाहिए। छोटी-छोटी गलतियों पर अल्ट्रासाउंड मशीन को बंद किया जाना भी गलत है। जिस कारण वे हड़ताल पर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड सेवाओं के भी बंद होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा नहीं है।


वहीं सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि जिले में सभी सेंटर संचालकों से आह्वान किया गया है कि वे हड़ताल पर ना जाएं। इमरजेंसी सेवाओं में सहयोग करें। जिलास्तर पर सिटी-स्कैन की जरूरत पड़ती है तो मजबूरन पटियाला या पीजीआई रेफर किया जाएगा। जिले के नागरिक अस्पताल में मरीजों को एक्सरे को लेकर किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed