फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   strike, radiologists, pregnant ladies, no medical services, employees, kaithal

आज भी रहेगी अल्ट्रासाउंड सहित रेडियोजिकल सेवाओं की हड़ताल

Sat, 03 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Sat, 03 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
strike, radiologists, pregnant ladies, no medical services, employees, kaithal
रेडियोजिकल सेवाओं की हड़ताल - फोटो : ब्यूरो
कैथल। शुक्रवार को दूसरे दिन रेडियोजिकल एंड इमोजिंग एसोसिएशन से जुड़े कैथल के सभी रेडियोलॉजिस्टों की हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के दूसरे दिन अल्ट्रासाउंड सेवाओं को भी ठप रखा गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। लोगों को अल्ट्रसाउंड, एक्स-रे, सीटी स्कैन के बगैर ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


खासकर गर्भवती महिलाओं को ज्यादा दिक्कत हुई। खासकर गांव से इलाज के लिए आए मरीजों को समय की बर्बादी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हुआ। प्राइवेट सेंटर बंद मिलने पर लोग सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए गए तो वहां भी ताला लटका मिला। परेशानियों को लेकर मरीज स्वास्थ्य विभाग व सरकार को कोसते नजर आए।
विज्ञापन


उधर सचिव डा. विजय आर्य ने बताया कि हड़ताल शनिवार और रविवार को भी जारी रहेगी। जिसमें अल्ट्रासाउंड सहित सिटी स्कैन और अन्य रेडियोजिकल सेवाओं को बंद रखा जाएगा। जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक वे हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी बंद रहेंगी अल्ट्रासाउंड सेवाएं, आवश्यक जानकारी लेकर ही निकलें
अल्ट्रासाउंड सेवाओं के बंद होने से आज भी लोगों को परेशानी हो सकती है। इसीलिए आप यदि घर से अल्ट्रासाउंड के लिए निकल रहे हैं तो आवश्यक जानकारी हासिल करने के बाद ही निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed