फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   strike

पर्यटन विभाग में आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मियों को हटाए जाने पर किया विरोध प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
strike
कैथल। शनिवार को कोयल कांपलेक्स में जिला पर्यटन विभाग के कर्मचारियों ने नौकरी से हटाए जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान मित्रपाल राणा ने बताया कि निगम में कार्यरत सभी कर्मियों में इस तुगलकी फरमान को लेकर विरोध है। सभी पर्यटन केन्द्रों पर कार्यरत कर्मियों ने सोशल डिस्टेंस रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम प्रशासन व सरकार को चेताया कि वो इस फरमान को तुरंत वापिस ले और जितने भी सेवानिवृत्त कर्मी रखे गए हैं, उन्हें तुरंत हटाएं। ऐसा नहीं करने पर हम सर्व कर्मचारी संघ बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार कहती हैं कि किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आने देंगे। वहीं दूसरी और निगम इन 400 परिवारों के साथ अन्या कर रहा है। इस अवसर पर कोयल कांपलेक्स प्रधान किरण पाल कोयल, सचिव नथू राम कोयल, वेटर कृष्ण पाल, कृष्ण कुक व सतबीर मोर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed