फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strike ends, paddy lifting picks up speed

Kaithal News: हड़ताल खत्म, धान उठान में तेजी

Fri, 11 Oct 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Strike ends, paddy lifting picks up speed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राइस मिलरों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब शहर की तीनों मंडियों में उठान के कार्य में तेजी आना शुरू हुई है। इसके बाद किसानों सहित आढ़तियों को भी राहत मिली है।

गौरतलब है कि बुधवार को ही मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने सड़क पर धान डालने पर 15 आढ़तियों को नोटिस दिया था। अब अब राइस मिलरों की ओर से खरीद शुरू करने के बाद मंडियों में लग रहे जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं, गत दिवस तक जिले की मंडियों में एक लाख 80 हजार 750 मीट्रिक टन धान की
विज्ञापन


खरीद हुई है।

राइस मिलरों ने चुनाव परिणाम वाले दिन मंगलवार शाम के समय ही आढ़तियों व किसानों की समस्या को देख हड़ताल खोल दी थी। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि गत दिवस तक जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक लाख 80 हजार 750 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक लाख 989 एमटी, हैफेड ने 28 हजार 597 एमटी व हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने 50 हजार 949 एमटी धान खरीदा है। डीसी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं और इसे जमीन में मिलाकर उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद के ये आंकड़े

नौ अक्तूबर तक

अनाज मंडी
धान खरीद

अरनौली मंडी
2335 एमटी

बाबा लदाना मंडी
1162 एमटी

भागल मंडी
1001 एमटी

ढांड
11120 एमटी

पुरानी मंडी कैथल
2853 एमटी

नई अनाज मंडी
23488 एमटी

अतिरिक्त नई अनाज मंडी
27858 एमटी

कलायत मंडी
608 एमटी

पाई मंडी
738 एमटी

पूंडरी 9270 एमटी

राजौंद 701 एमटी

रामथली 7541 एमटी

सीवन मंडी
9501 एमटी

ट्रांसपोर्ट नगर कैथल मंडी
971 एमटी
राजौंद में धान खरीद न होने पर किसानों ने लगाया जाम
राजौंद। अनाज मंडी राजौंद में धान की फसल की खरीद न होने पर किसानों ने मंडी के बाहर वीरवार को दूसरे दिन भी जाम लगा दिया। सुबह करीब 10 बजे किसान अनाज मंडी में एकत्रित हुए। इसके बाद किसानों ने करीब एक घंटे तक सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार किया, लेकिन यह नहीं हुई। इसके बाद किसानों ने राजौंद अनाज मंडी के गेट के सामने कैथल-असंध रोड पर जाम लगा दिया।

इस कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगातार तीन घंटे तक जाम लगे होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम के दौरान हरियाणा वेयर हाउस की डीएम व हैफेड के डीएम सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।

उनके साथ ही थाना प्रभारी इंद्र सिंह भी अपनी टीम के साथ किसानों के बीच पहुंचे। पुलिस ने वाहनों को पीछे से ही अलग-अलग रास्तों में भेजना शुरू कर दिया। दोनों डीएम व आढ़तियों के बीच खरीद को लेकर लंबी बातचीत चली, लेकिन खरीद के संबंध में कोई सहमति नहीं बन सकी। इस दौरान यहां पर आए मिलर भी वापस चले गए।

हरियाणा वेयरहाउस की डीएम सुनीता चहल ने कहा कि गुहला-चीका व ढांड से कुछ मिलर आ रहे हैं, उनके आते ही धान की खरीद कर ली जाएगी। किसानों को समझाया कि शुक्रवार से धान की खरीद से सुचारू रूप से शुरू करवा दी जाएगी।


नाराज किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कल से खरीद नहीं हुई तो फिर से वह ठीक 11 बजे जाम लगाने को मजबूर होंगे। किसानों ने कहा कि वह एक अक्तूबर से धान मंडी में लेकर बैठे हैं। संवाद

कहा कि कभी धान में नमी कम बता दी जाती है तो कभी ज्यादा बता दी जाती हैं। इस तरह परेशान होकर मजबूर होकर जाम लगाने को विवश होना पड़ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed