{"_id":"6956d3dd7232c0566b02f800","slug":"strict-security-measures-for-new-year-kaithal-news-c-18-1-knl1004-814857-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नए साल पर सुरक्षा के लिए सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नए साल पर सुरक्षा के लिए सख्ती
Fri, 02 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नववर्ष 2026 की सुबह कैथल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर रही। नए साल के पहले दिन यात्रियों की बढ़ती आवाजाही और संभावित सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कैथल जीआरपी पुलिस और जिला पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन परिसर में सुबह से ही पुलिस बल की तैनाती कर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।
सुबह तड़के से ही रेलवे स्टेशन के सभी प्रवेश व निकास द्वारों, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और पार्किंग क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। यात्रियों के बैग, बॉक्स, ट्रॉली और अन्य सामानों की गहन जांच की गई। संदिग्ध दिखने वाले सामान की अलग से जांच करते हुए यात्रियों की गतिविधियों पर भी सतर्क निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
स्टेशन परिसर के बाहर खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहनों के कागजात, नंबर प्लेट और पहचान की जांच की गई। बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध स्थिति में खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा चालकों से आवश्यक पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है। इसी को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए यह विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में भी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में इसी प्रकार की सघन निगरानी जारी रहेगी। संयुक्त सुरक्षा अभियान के चलते यात्रियों ने स्वयं को सुरक्षित महसूस किया और पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की। यात्रियों का कहना था कि इस तरह की सतर्कता से असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रहता है और आम लोगों की यात्रा अधिक सुरक्षित बनती है।